बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

by Manu
Bihar MLC Election

पटना, 22 सितंबर 2026: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार संबंधित सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई व्यवस्था के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें पटना स्नातक दरभंगा स्नातक तिरहुत स्नातक और कोसी स्नातक के साथ पटना शिक्षक दरभंगा शिक्षक तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार छह अक्टूबर तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के जरिए विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्यों का चयन होगा।

ये भी देखे: चिराग पासवान की लोजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार

You may also like