पानीपत में अपहृत बच्चे को छुड़ाने में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़, दो बदमाश को लगी गोली

by Manu
पानीपत मुठभेड़

पानीपत, 13 जून 2026: पानीपत की थर्मल कॉलोनी से एक बच्चे का अपहरण करने वाले बदमाशों के साथ शनिवार को रोहतक के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

राहत की बात यह रही कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्चे को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। बच्चे को बिना किसी खरोंच के बरामद किया है।

बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे थर्मल कॉलोनी से बच्चे का अपहरण किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपियों का पीछा शुरू किया। शनिवार को रोहतक के पास दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी देखे: महेंद्रगढ़ में पुलिस और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

You may also like