नई दिल्ली, 13 जून 2026: भारत ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के खतरों से निपटने की क्षमता हासिल कर ली है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार तीन फ्लाइट टेस्ट किए, जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया गया। इस प्रणाली में ICBM क्लास की मिसाइलों सहित किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोकने और नष्ट करने की क्षमता है।
यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक दुश्मन की मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही बेअसर कर देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जून को टेस्टिंग की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा कीं।
इसी दौरान नेवल एंटी शिप मिसाइल-मीडियम रेंज (NASM-MR) का भी सफल परीक्षण किया गया, जिसे भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस सफलता के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास परिचालन स्तर की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस क्षमता है।
ये भी देखे: DRDO ने किया सफल एस्केप सिस्टम टेस्ट, भारत बना दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल