हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

by Manu

चंडीगढ़, 10 जून 2026: कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस्तीफा पत्र भेजकर इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

रेनू भाटिया रविवार को कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टाफ पर तीखे सवाल किए थे। उनके बयान से नर्सिंग स्टाफ नाराज हो गई थी।

इस विवाद के बाद मंगलवार को पूरे हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की हड़ताल की और रेनू भाटिया से माफी मांगने व इस्तीफा देने की मांग की थी।

Renu Bhatia Resigns

अपने इस्तीफा पत्र में रेनू भाटिया ने लिखा कि उन्होंने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

ये भी देखें: बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में पेशी आज, ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, रखेंगे अपना पक्ष

You may also like