हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब की मंडियों की साफ-सफाई की मुहिम का किया आगाज़

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने अनाज मंडी समाना से मुहिम की शुरुआत की

by TheUnmuteHindi
हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब की मंडियों की साफ-सफाई की मुहिम का किया आगाज़

हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब की मंडियों की साफ-सफाई की मुहिम का किया आगाज़
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने अनाज मंडी समाना से मुहिम की शुरुआत की
अच्छा जीवन जीने के लिये स्वच्छ वातावरण और आस-पास सफाई होनी आवश्यक – बरसट
चंडीगढ़ : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से लोगों को अच्छा वातावरण प्रदान कराने तथा मंडियों में सफाई को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई मुहिम की शुरुआत की गई है। अनाज मंडी समाना में स. बरसट की ओर से झाड़ू लगाकर इस मुहिम का आगाज़ किया गया और मंडी की सफाई का कार्य शुरू कराया गया, जिसे पंजाब की सभी मंडियों में चलाया जाएगा।
इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि अच्छा जीवन जीने के लिए सभी को स्वच्छ वातावरण और अपने आस-पास साफ-सफाई को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की मंडियों में हजारों लोग आते जाते हैं। इसलिए लोगों को अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाना बहुत जरूरी है, जिसे ध्यान में रखते हुए मंडी बोर्ड की ओर से राज्य की मंडियों की साफ-सफाई के लिए विशेष मुहिम की शुरूआत की गई है। चेयरमैन ने कहा कि इस सफाई मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर इसके साथ जुड़ना चाहिए और अन्य लोगों को भी इस मुहिम में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी किसानों, मजदूरों, आढ़तियों, व्यापारियों और मंडियों में आने वाले लोगों को इस मुहिम के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई को यकीनी बनाएं तथा मंडियों में कहीं भी गंदगी न हो।
स. बरसट ने बताया कि सब्जी मंडी, जालंधर मकसूदां में पिछले लगभग 25 वर्षों से जमा कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए 6 महीने पहले मैकेनिकल सेपरेटर मशीन लगाई गई, जो मंडी में जमा कूड़े को सेरिगेट करती है और इस मशीन के माध्यम से करीब 60 प्रतिशत काम हो चुका है और तैयार हुई खाद भी बेची जा रही है। इसके अलावा मुख्य यार्ड फगवाड़ा में वेस्ट मैनेजमेंट (एफ एंड वी) प्लांट लग गया है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस प्लांट की कपैस्टी 5 टन है और यह दिन में लगातार 8 घंटे चलेगा। इसी प्रकार से सब्जी मंडी लुधियाना में बायोवेस्ट कम्पैक्टर प्लांट लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई होनी बहुत जरूरी है और इसके लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्त दफ्तर स्तर पर टीमें बनाकर मंडियों की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल कूड़े के निपटारे के लिए तरह-तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं, जो सफल भी हो रहे हैं। जिसे हम कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, वही कूड़ा आज कमाई का साधन भी बन सकता है और काफी लोगों ने इसे कमाई का जरिया बना रखा है। पंजाब मंडी बोर्ड भी मंडियों में से कूड़े का निपटारा कर इससे कमाई करने की योजना के तहत काम कर रहा है। जल्द ही मंडियों में प्लांट लगाकर कूड़े के पक्के निपटारे की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। इससे जहां मंडी साफ-सुथरी रहेगा, वहीं कचरे से बनने वाली खाद से मंडी बोर्ड की आमदन में भी बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर श्री तरसेम चंद एस.डी.एम., गुरिंदर सिंह चीमा चीफ इंजीनियर, नरिंदर गर्ग प्रधान आढ़ती एसोसिएशन दाना मंडी समाना, सतनाम सिंह चीमा प्रधान सब्जी मंडी समाना, सुरेश कुमार भोला प्रधान शैलर एसोसिएशन, बी.के. गुप्ता प्रधान बासमती शैलर एसोसिएशन, हरिंदर सिंह धबलान, शाम लाल दत्त, राजकुमार सचदेवा प्रधान बहावलपुर महासंघ पंजाब और समाना, एडवोकेट हरतेज सिंह संधू उप प्रधान बार एसोसिएशन समाना, डा. हरमेश आलमपुर, विक्की कोटली, पासी लाल असीजा वाइस चेयरमैन, अशोक वधवा वाइस चेयरमैन, हरिंदर भटेजा सीनियर उप प्रधान, महिंदर कालरा उप प्रधान, रमेश गोगिया मुख्य सलाहकार, रजिंदर कुमार सचदेवा मुख्य सलाहकार, भीम दूबे सीनियर मेंबर, एडवोकेट बलराज सिंह, एडवोकेट बिक्रम सिंह चहल, एडवोकेट रजिंदर सिंह चीमा, एडवोकेट सुभाष ठाकुर, एडवोकेट रणजोध सिंह संधू, एडवोकेट पारस गर्ग, एडवोकेट शिव चरण, एडवोकेट एन.के. सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

You may also like