दिल्ली, 11 जून 2026: TMC से राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने पार्टी और राज्यसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने भी अपना इस्तीफा दिया था।
बराइक सुबह 11 बजे राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मिलकर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे।
उन्होंने इस्तीफ़े के पत्र में लिखा, “आदरणीय महोदय, मैं इसके द्वारा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूँ, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान मिली मदद और सहयोग के लिए मैं महामहिम, माननीय उप-चेयरमैन और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।”
प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफ़े के साथ ही, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्य संख्या घटकर 10 रह जाएगी।
खबरों के मुताबिक, पार्टी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होंगी; कहा जा रहा है कि TMC के तीन और राज्यसभा सांसद अगले हफ़्ते इस्तीफ़ा देने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है।
ये भी देखे: TMC को लगा एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया