गाजियाबाद,4 अप्रैल 2025: गाजियाबाद लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार सोसायटी कॉलोनी में रहने वाला सत्यम उर्फ पिंटू का शव घर से कुछ दूरी पर पानी के प्लांट की टंकी के अंदर शुक्रवार सुबह मिला है । सत्यम 31 तारीख की रात से लापता था। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर एकत्रित हुए थे। पुलिस ने शव को पानी की टंकी तोड़कर बाहर निकाल लिया है।
जानिए क्या थी पूरी घटना
सत्यम उर्फ़ पिंटू पुत्र ओमवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी C165 उत्तरांचल विहार सोसायटी बेहटा हाजीपुर में रहता था। पुलिस के मुताबिक सत्यम 31 मार्च रात 10 बजे घर से लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह सत्यम का शव घर से कुछ दूरी पर पानी के प्लाट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव पानी की टंकी के अंदर छुपाने की बात कही है।
परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने एक दोस्त के साथ घर से गया था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सत्यम का शव मिलने पर परिवार के लोग मौके पर एकत्रित हुए थे । पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
यह भी देखे: कैथल में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से घर राख, लाखों का सामान स्वाहा!