माता नैना देवी मंदिर में सीएम भगवंत मान ने पत्नी संग टेका माथा

by Manu
नैना देवी मंदिर में सीएम भगवंत मान

CM Bhagwant Mann Visits Naina Devi Temple: चैत्र नवरात्र के पवित्र मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बिलासपुर के शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूरी विधि-विधान से मां नैना देवी की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान सीएम ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। पूजा के बाद पुजारियों और मंदिर न्यास ने उन्हें माता रानी की चुनरी और तस्वीर भेंट की।

CM Bhagwant mann in naina devi temple

पत्रकारों से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि चाहे कोई विवाद हो, पंजाब और हिमाचल हमेशा भाई-भाई की तरह रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच हमेशा दोस्ताना रिश्ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक कलाकार के तौर पर वह बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला जैसे हिमाचल के कई इलाकों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं और उनका हिमाचल से बहुत अच्छा नाता रहा है।

सीएम ने यह भी कहा कि श्री नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रोपवे (रज्जू मार्ग) के लिए वह जल्द ही दोनों राज्यों के अधिकारियों से फिर से बात करेंगे। उनका मकसद है कि यह प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो, ताकि ये दो धार्मिक स्थल आपस में जुड़ सकें। साथ ही, भगवंत मान ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ नवरात्र पूजन के लिए माता के दरबार में आए हैं। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि सबका भला हो और माता रानी की कृपा से सभी का कल्याण हो।

ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का हुआ तबादला

You may also like