कोलकाता, 13 अगस्त 2026: आरजी कर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। निर्मल घोष पर आरजी कर मामले में कथित तौर पर सबूत मिटाने का आरोप है।
बीती 9 अगस्त को ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया था कि पीड़िता के अंतिम संस्कार के मामले में नया केस दर्ज करें और फिर मामले की जांच करें। आरोप है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार निर्मल घोष की मौजूदगी में ही पानीहाटी में जल्दबाजी में किया गया था।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता के अंतिम संस्कार की फीस माफ किए जाने, दस्तावेजों पर परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर न होने पर सवाल उठाए थे। सीएम ने निर्मल घोष, पीड़िता के पड़ोसी संजय मुखर्जी और काउंसलर सोमनाथ डे की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया था।
ये भी देखे: आरजी कर कांड में सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों निलंबित