2
खरड़, 13 नवंबर 2026: मोहाली के खरड़ से टिकट कटने के बाद विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे मैंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था। इस फैसले से अरविंद केजरीवाल खुश नहीं थे।
अमृतसर के राजासांसी से एक्ट्रेस सोनिया मान को टिकट देने के विरोध में तीन नेताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। इनमें पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना शामिल हैं। राजासांसी के हलका संगठन इंचार्ज राजबीर सिंह छीना और हलका एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी भी पार्टी छोड़ चुके हैं।
रोपड़ के चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह भी टिकट कटने से नाराज हैं। वह भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया