ढाका, 07 नवंबर 2025: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम के आरोपों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। बोर्ड एक जांच समिति गठित करेगा। यह समिति 15 कामकाजी दिनों में अपनी रिपोर्ट और सुझाव देगी। जहांआरा आलम ने पूर्व चीफ सेलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम पर शोषण के गंभीर इल्जाम लगाए हैं।
बीसीबी ने बयान जारी किया जिसमें बोर्ड ने राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व सदस्य के आरोपों पर चिंता जताई। टीम से जुड़े कुछ लोगों के कथित गलत कामों का जिक्र है। मामला संवेदनशील है। इसलिए बोर्ड ने जांच के लिए समिति बनाने का फैसला लिया। यह समिति जल्द ही नतीजे बताएगी।
बयान में बोर्ड ने कहा कि, हम सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने को तैयार हैं। ऐसे मामलों को हम गंभीरता से लेते हैं। जांच के बाद जरूरी कदम उठाएंगे।
ये भी देखे: महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप जितने के बाद रोहित शर्मा हुए इमोशनल, वायरल हुआ रिएक्शन