ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR, हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

by Manu
ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी, 27 मई 2026: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित एक ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता ने उनके बयान में ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने दर्ज कराई है। रिंकी ने कहा कि ममता के बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। रिंकी चटर्जी सिंह का कहना है कि उन्होंने 2025 में ही इस मामले में शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित भी किया गया।

ये भी देखे: BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, ED मामले में दो हफ्तों में मांगा जवाब

You may also like