जालंधर में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, कई बड़े रिहायशी इलाकों में रहेगी कटौती

by Manu
power cut news

जालंधर, 27 मई 2026: जालंधर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि 11 केवी दकोहा फीडर के जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण पावर कट लगाया गया है। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 4 घंटे रहेगा।

इस दौरान कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स समेत कई इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पावर कट को ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी इंतजाम कर लें।

ये भी देखे: Power Cut : जालंधर में आज 9 जनवरी को इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

You may also like