बिहार के 12 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, पीएम आवास योजना के 2365 रोड़ रुपये जारी

by Manu
पीएम आवास योजना

चंडीगढ़, 12 जून 2026: बिहार के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से पक्के मकान की राह देख रहे 12 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1419 करोड़ रुपये और बिहार सरकार ने 946 करोड़ रुपये राज्यांश के रूप में जारी किए हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लक्ष्यों के तहत कुल 12,09,271 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए थे। लेकिन किस्तों में देरी के कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था। अब इस बजट राशि से रुके हुए काम तेज गति से पूरे होंगे और चालू मानसून से पहले कई गरीब परिवारों को पक्की छत मिल सकेगी।

योजना के आंकड़ों के अनुसार, स्वीकृत 12.09 लाख से अधिक लाभार्थियों में से 11,57,640 लोगों को पहली किस्त मिल चुकी है। दूसरी किस्त सिर्फ 9,26,903 लाभार्थियों को मिल सकी है, जबकि तीसरी किस्त महज 5,51,158 लोगों तक ही पहुंची है।

नतीजतन पहली किस्त पाने वाले करीब 6.70 लाख और दूसरी किस्त पाने वाले लगभग 3.75 लाख परिवारों के मकान अभी भी अधूरे पड़े हैं।

ये भी देखे: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 को मिली रफ्तार, 262 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृति – नीतीश मिश्रा

You may also like