बिजली मुलाजिमों ने की पंजाब के दफ्तरों में रोष रैलियां : चाहल

by TheUnmuteHindi
chahal

पटियाला, 16 मई 2025 : बिजली निगम की प्रमुख जत्थेबंदियों के आह्वान पर आज समुचे पंजाब की सब डिविजन, डिविजन स्तर पर मुलाजिमों, पैंशनरों और किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने बिजली निगम की लालड़ू, खरड़ और 8 अन्य डिवीजनों को निजी हाथों में देने की योजना विरुद्ध पुरजोर नारेबाजी करके अपना विरोध दर्ज किया।

निजी हाथों में देने जा रहे काम

इस मौके जत्थेबंदी इम्प्लाईज फेडरेशन चाहल के राज्य नेताओं गुरवेल सिंह बल्लपुरिया, हरबंस सिंह दीदारगढ़ और मनजीत सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब सरकार मुलाजिमों की कमी का बहाना बना कर पंजाब बिजली निगम की 10 डिवीजनों का समुचा काम निजी हाथों में देने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर लालड़ू और खरड़ डिविजन में यह तजुर्बा करने का टैंडर जारी कर दिया है, जिस के बिजली कर्मचारी लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बिजली निगम में 70 हजार पोस्टें खाली पड़ीं हैं। सरकार इन पोस्टों को भरने की बजाए सरकारी काम को दिल्ली की प्राईवेट कंपनियों को देने जा रही है।

कर्मियों को होगा जान का खतरा

उन्होंने कहा कि सरकार में दिल्ली लाबी पंजाब की हर छोटी और बड़ी सरकारी पोस्ट पर कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ बिजली निगम के काम की गुणवान में निघार आएगा। यह कंपनियां घटिया मटीरियल इस्तेमाल करके 2 वर्ष बाद रफूचक्कर हो जाएंगी, जिसका खामियाजा यहां के लोगों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। घटिया मटीरियल प्रयोग करने के साथ कर्मचारियों की जान का खतरा बना रहेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों को अपील की कि वह सरकार की लोक विरोधी नीतियों का पढ़दा फाश करेंगे।

यह भी देखें : बिजली कर्मचारियों ने मांगों हेतु की रोष रैली

You may also like