2
अमृतसर, 27 जून 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये लोग सीमा पार से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त करते थे और उन्हें आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे।
पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी देखे: जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार