त्रिपड़ी से राजपुरा के लिए पीआरटीसी की सीधी बस सेवा शुरू – चेयरमैन हरपाल जुनेजा

by Manu
पीआरटीसी

पटियाला, 30 जुलाई 2026: पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने त्रिपड़ी क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज त्रिपड़ी से राजपुरा के लिए पीआरटीसी की नई सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन, त्रिपड़ी तथा स्थानीय लोगों द्वारा त्रिपड़ी से राजपुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के समक्ष रखी गई थी। जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए चेयरमैन जुनेजा ने इस मांग पर तत्काल कार्रवाई की और आज इस बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया।

इस अवसर पर बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नेताओं ने चेयरमैन हरपाल जुनेजा और एडवोकेट राहुल सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से त्रिपड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों के प्रतिदिन आने-जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम लोगों को राजपुरा आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर पटियाला डिपो के जनरल मैनेजर जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, रविंदरपाल सिंह लांबा (जिला मीडिया इंचार्ज), मोहित कुकरेजा (जिला सोशल मीडिया इंचार्ज), दीपक मित्तल (ब्लॉक प्रधान), भूपिंदर सिंह (ब्लॉक प्रधान), पार्षद दविंदर कौर, रविंदर सिंह रवि, शिवराज सिंह, शंकर खुराना, नेहा कुकरेजा सहित बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दिनेश चावला, चिंटू नासरा, राहुल महिता, सिमरन ग्रेवाल, पियूष राणा, प्रेम मल्होत्रा, यश कालरा, राम प्रकाश, आशा बिंदी, मनोज राजन, सोरी लाल तथा राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

ये भी देखे: जालंधर में पीआरटीसी बस हादसा, टायर निकलने से बस अनियंत्रित, हाईवे पर अफरा-तफरी

You may also like