राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले उप सभापति हरिवंश, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज

by Manu
हरिवंश

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2025: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार शाम को अचानक इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। राष्ट्रपति भवन ने इस मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “श्री हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा, ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा था। आज इसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार को राज्यसभा की सुबह की कार्यवाही हरिवंश ने संचालित की। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन को दोपहर 2 बजे तक और फिर बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा के सभापति का पद भी स्वतः रिक्त हो गया, क्योंकि उपराष्ट्रपति संवैधानिक रूप से उच्च सदन के पदेन सभापति होते हैं। संविधान के अनुच्छेद 91 के तहत उपसभापति हरिवंश अब मानसून सत्र की कार्यवाही संचालित करेंगे। वो तब तक कार्यभार देखेंगे जब तक कि नया उपराष्ट्रपति चुना नहीं जाता।

ये भी देखे: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर आया पीएम मोदी का पहला बयान, कहा- ”उनकी अच्छी सेहत…”

You may also like