दिल्ली, 16 अप्रैल 2025: सात साल तक शादीशुदा रहने के बावजूद गर्भधारण न कर पाने के कारण दक्षिणी दिल्ली की एक महिला ने अपने पति से झूठ बोला कि वह गर्भवती है। सफदरजंग अस्पताल गई एक दिन की बच्ची का अपहरण किया और उसे घर ले गई थी। नवजात के माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया और महिला को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि चाणक्यपुरी के यशवंत प्लेस के एक व्यक्ति ने मंगलवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और बताया कि उसकी नवजात बेटी को एक अज्ञात महिला ने सफदरजंग अस्पताल से चुरा लिया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने सोमवार को अस्पताल में उनकी बेटी को जन्म दिया था।
फुटेज मे क्या पता लगा ?
पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और एक संदिग्ध महिला को देखा जो मरीजों से बात करती और फिर एक बच्चे को लेकर जाती दिखी थी।फुटेज से पता चला कि महिला एम्स मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी और फिर संभावित जांचकर्ताओं को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग दिशाओं में यात्रा की थी। उसे हौज खास मेट्रो स्टेशन पर उतरते और वहां से ऑटो पकड़ते देखा गया था। अधिकारियों ने कई ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच की जिसके बाद एक ड्राइवर ने पुष्टि की कि उसने महिला को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में गुल्लक वाली गली में छोड़ा था।
पुलिस महिला के घर पहुंची जिसकी पहचान पूजा पाटनी के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान पाटनी ने बताया कि उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं। लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। उसने अपने पति से झूठ बोला कि वह गर्भवती है और सोमवार को अस्पताल में भर्ती होने के बहाने घर से निकल गई और अगले दिन बच्ची के साथ वापस आ गई थी।
लड़की को उसके परिवार से मिलवा दिया गया है।
यह भी पढे: आदिलाबाद: सतर्क कर्मचारियों ने टाली स्कूल में त्रासदी