आदिलाबाद: सतर्क कर्मचारियों ने टाली स्कूल में त्रासदी

by chahat sikri
आदिलाबाद

आदिलाबाद, 16 अप्रैल 2025: तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में एक त्रासदी टल गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया जब सतर्क कर्मचारियों ने मध्याह्न भोजन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों और पीने के पानी में शाकनाशी का छिड़काव पाया है।उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। जो इचोदा मंडल के धर्मपुरी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई है।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार को तब प्रकाश में आई जब दो दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर रसोइए ने देखा कि रसोई के ताले टूटे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शिक्षक और अन्य कर्मचारियों ने मध्याह्न भोजन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों से दुर्गंध महसूस की और रसोई के अंदर एक बाल्टी में सफेद रंग का तरल पदार्थ देखा है। नल चालू करने पर उन्हें फिर से दुर्गंध महसूस हुई है।

संदेह होने पर उन्होंने पानी की टंकी की जाँच की और एक समान सफेद रंग का तरल पदार्थ पाया है। पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने गाँव के सरपंच और अन्य लोगों को सतर्क किया है। जिन्होंने संदेह जताया कि बर्तनों और पीने के पानी में छिड़का गया तरल पदार्थ शाकनाशी हो सकता है। आदिलाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान 30 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और उसके घर से शाकनाशी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संदिग्ध व्यक्ति पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है और उसने यह कृत्य किया है।

यह भी पढे: AI घोटालों पर Google की सख्ती

You may also like