गाजियाबाद हत्याकांड पर बोले सीएम योगी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं

by Manu
सीएम योगी

गाजियाबाद, 2 जून 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर सोमवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा, “अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा तो समझ लो वह गलती कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण हैं, लेकिन जब सामने खर-दूषण हों तो शस्त्र उठाना पड़ता है। भगवान कृष्ण ने भी कहा था कि सज्जनों के लिए हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए नहीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गोमाता की फोटो लगाकर बकरीद की बधाई दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यूपी में गोहत्या का मतलब समझते हो न? अगर जानते हो तो अपने चेले-चपाटों को समझा लो। गोमाता के साथ कोई हिमाकत की तो कई-कई पीढ़ियां याद रखेंगी।”

ये भी देखे: 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

You may also like