पीलीभीत, 29 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के पतरासा कुंवरपुर गांव में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र सौंपे। साथ ही 106 बंगाली समाज के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इससे उन्हें देश के पूर्ण नागरिक होने का अधिकार मिल गया।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का बंगाली परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय गंगवार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री से चीनी मिल, स्टेडियम और डिग्री कॉलेज की मांग की। वहीं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की सराहना की।
सीएम योगी की जनसभा में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे।
ये भी देखे: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, केंद्रीय मंत्रालय ने दी मंजूरी