विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, कहा – कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया

by Manu
yogi adityanath

चंडीगढ़, 14 अगस्त 2026: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया। वो 1947 में मौन थे, किसी भी तरह से सत्ता पाना चाहते थे। उनकी आज भी यही मंशा है। सनातनियों, सिंधियों, पंजाबियों ने जहां जन्म लिया वहीं से उन्हें भगाया गया। पाकिस्तान ने जो भू-भाग नहीं मांगा उसे भी उन्हें दे दिया। आज भी उनकी यही मंशा है।

इन्होंने समाज को जाति, क्षेत्र के हिसाब से बांट दिया। हमें इस बात से बोलने के लिए मना किया कि वह तो फलानी जाति पर अत्याचार हो रहा है हम क्यों बोलें। इसी तरह करके उन्होंने हमें बांटा। सीएम योगी ने यह बात लोकभवन में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने आधा किमी की मौन पदयात्रा निकाली।

ये भी देखें: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, विकसित भारत का किया आह्वान

You may also like