सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, किसानों का मसीहा बताया

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 29 मई 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे देश के स्वाधीनता संग्राम से जुड़े रहे और कृषि व राजस्व क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण सुधारों का श्रेय उन्हें जाता है।

सीएम योगी ने कहा कि उनका स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। किसान विकास के एजेंडे का केंद्रबिंदु होने चाहिए। शासन की हर योजना किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि चौधरी चरण सिंह द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

ये भी देखें: बाल श्रमिक विद्या योजना अब पूरे प्रदेश में लागू, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

You may also like