सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से की मुलाकात, राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे

by Manu
Samrat Chaudhary and Shivraj Singh Chouhan

दिल्ली, 29 मई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिहार में किसानों के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम सम्राट चौधरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति को बिहार आने का निमंत्रण देने का कार्यक्रम बनाया है। इस दौरान बिहार के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री बिहार सरकार की प्रमुख योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी राष्ट्रपति को देंगे।

पटना से दिल्ली रवाना होते समय सम्राट चौधरी ने कहा था कि वे राष्ट्रपति से तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलका मांझी की प्रतिमा के अनावरण का आग्रह करेंगे।

ये भी देखे: CM सम्राट चौधरी ने AI समिट का उद्घाटन किया, बोले- अब बिहारियों को लौटना चाहिए

You may also like