विपक्ष का पीएम आवास के बाहर धरना, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका-अखिलेश समेत कई नेता

by Manu
Rahul Gandhi protest

दिल्ली, 22 जुलाई 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने मंगलवार को पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने।

देर शाम राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। रात 9:30 बजे तीनों नेताओं को छोड़ दिया गया।

राहुल गांधी ने छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर से जारी वीडियो में कहा कि पूरा विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हो और वे अपनी बात रख सकें। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। सरकार छात्रों से माफी मांगे, छात्रों पर लगाए गए पुलिस केस वापस लिए जाएं और लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो।

संसद के मानसून सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। कल राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात भी की थी।

ये भी देखे: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

You may also like