आदमपुर, 3 जून 2026: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की आज 15वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बिश्नोई परिवार ने आदमपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल की परिक्रमा की और बिश्नोई परिवार के साथ करीब 20 मिनट तक बैठकर बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री मीडिया से कोई बात किए बिना वहां से रवाना हो गए।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान से प्रदेश की राजनीति में तीखा घमासान शुरू हो गया था। कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई और कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा और भाजपा सरकार पर हमला बोला था।
रेखा शर्मा के बयान पर भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई न होने से कुलदीप बिश्नोई भी नाराज नजर आए थे। बाद में रेखा शर्मा ने अपने बयान पर माफी मांग ली। इसके बावजूद तनाव बरकरार रहा।
1 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद दिल्ली जाकर कुलदीप बिश्नोई के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।
ये भी देखे: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि