ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट माहली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ लिए 5 विकेट, 21 साल के बॉलर का ड्रीम डेब्यू

by Manu
माहली बियर्डमैन

चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 21 साल के तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन को डेब्यू का मौका दिया। बियर्डमैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं। सिर्फ 21 साल की उम्र में युवा तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने अपने पहले ही वनडे मुकाबले में धमाल मचा दिया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों के अंदर इंग्लैंड के 5 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उनके इस स्पेल में जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन और लियाम डॉसन आउट हुए।

बियर्डमैन से पहले वनडे क्रिकेट के इतिहास में केवल 17 गेंदबाज ही अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में माहली बियर्डमैन के अलावा स्पेंसर जॉनसन ने भी दो विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट को एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने बियर्डमैन को उनकी पहली वनडे कैप सौंपी। टॉस के समय मार्श ने कहा कि यह उनके लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के किसी युवा खिलाड़ी के लिए डेब्यू करने के लिहाज से शायद दुनिया में इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। यह एक शानदार स्टेडियम है और मुझे उम्मीद है कि आज यहां अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like