हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

by Manu
HAM दावत ए इफ़्तार

पटना, 20 मार्च 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।

जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अनिल कुमार, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य उपस्थित थे।

ये भी देखे: विकास को गति देने के लिए एसडीजी के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी – डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

You may also like