Chandigarh to Hisar Flight: चंडीगढ़ से हिसार के लिए शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट

by Manu
हिसार फ्लाइट

चंडीगढ़, 10 जून 2025: Chandigarh to Hisar Direct Flight: चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई यात्रा अब शुरू हो गई है। सोमवार, 9 जून 2025 को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से हिसार के लिए पहली सीधी उड़ान की शुरुआत हुई। एलायंस एयर की यह फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई, जिसमें 27 यात्री सवार थे और यह 4:30 बजे हिसार पहुंची। वापसी में हिसार से शाम 5:55 बजे फ्लाइट उड़ान भरी और 6:55 बजे चंडीगढ़ लौटी, जिसमें सभी 47 सीटें भरी हुई थीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ऐतिहासिक उड़ान में खुद शामिल हुए, साथ में कई राज्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने वाला अहम कदम बताया।

यह उड़ान सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी और इसमें 47 सीटों वाला एटीआर-42 विमान इस्तेमाल हो रहा है। चंडीगढ़ से हिसार का किराया 1,947 रुपये और हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1,765 रुपये रखा गया है। उड़ान का समय लगभग 1 घंटा है, जिससे यात्रियों का बस या ट्रेन की तुलना में 4 से 6 घंटे का समय बचेगा।

ये भी देखे: इंडिगो के फ्लाइट से गिद्ध टकराने के बाद विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिग

You may also like