एनआरआई पर बरसाई गोलियां, गंभीर जख्मी

by TheUnmuteHindi
एनआरआई पर बरसाई गोलियां, गंभीर जख्मी

अमृतसर, 24 अगस्त : हाल ही में अमेरिका से अपने गांव लौटे एक एनआरआई पर जानलेवा हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बता दें कि शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।इस दौरान मासूम बच्चे हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायन एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You may also like