चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा जीत गई है। प्रत्याशी सखाराव सरकार ने 75661 वोट से जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में भी भाजपा की हसीरानी रथ को 1.45 लाख से ज्यादा वोट की बढ़त है। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में नौ हजार वोट से जीते थे।
तमिलनाडु की दोनों मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी टीवीके बढ़त बनाए हुए है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनडीए समर्थित एआईएनआरसी के उम्मीदवार अशोक आनंद जीत गए हैं। इन सीटों पर छह अक्टूबर को मतदान हुआ था।
सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां टीएमसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
ये भी देखे: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी हारी, RJD की जमानत जब्त