दिल्ली, 09 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि सीजेपी ने सात अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है। यह भी जानकारी है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखने के लिए 10 डिटेंशन सेंटर बनाए हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।
ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा