पुणे, 25 नवंबर 2026: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुणे जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुणे में दोपहर करीब 1:15 बजे शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर मंदार किवडे नाम के एक व्यक्ति पर 4-5 हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसे धारदार हथियार से चोटें आई हैं।
इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल गोली लगने का कोई निशान नहीं मिला है। संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से दो हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
पीड़ित के खिलाफ 2025 में हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। ये जानकारी पुणे सिटी पुलिस ने दी है।
पुणे शहर की क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त गौहर हसन ने कहा कि हमने आरोपियों की पहचान कर ली है। हमारी क्राइम ब्रांच स्थानीय पुलिस थाने के साथ मिलकर इस मामले पर तेजी से काम कर रही है। हमें जानकारी मिली है कि इसमें चार से पांच संदिग्ध शामिल थे। हालांकि इसमें कुल कितने लोग शामिल थे यह अभी स्पष्ट नहीं है।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे