BIG NEWS: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

by Manu
BJP लुधियाना

लुधियाना, 10 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रचार अभियान को गति देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये BJP नेता जनसंपर्क, रैलियों और सभाओं के जरिए पार्टी के लिए वोट जुटाएंगे।

सूची में पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद, विधायक और संगठन से जुड़े कई अनुभवी नेता भी शामिल हैं। पार्टी ने लुधियाना पश्चिम में मजबूत शहरी आधार का फायदा उठाने के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार प्रचार की रणनीति बनाई है।

bjp list

ये भी देखे: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट

You may also like