कोलकाता, 8 जून 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा देते हुए उन्होंने टीएमसी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को 15 साल के कथित अराजक शासन का परिणाम बताया।
अपने इस्तीफे में सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पहली बार भाजपा को भारी जनादेश देकर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन को समाप्त करने का फैसला किया है।
उन्होंने टीएमसी शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई, उद्योगों का विकास नहीं हो सका, कानून-व्यवस्था चरमरा गई और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिले।
ये भी देखे: TMC को बड़ा झटका, काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा