TMC को बड़ा झटका, काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

by Manu
काकोली घोष

कोलकाता, 27 मई 2026: ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बारासात से टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार 27 मई को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

काकोली घोष दस्तीदार महिला तृणमूल कांग्रेस विंग की अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदों से भी इस्तीफा दे चुकी हैं। हालांकि उन्होंने सांसद के रूप में अपना काम जारी रखने का फैसला किया है।

सांसद ने कहा कि गहरे मानसिक द्वंद्व और लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी निराशा भी सार्वजनिक रूप से जाहिर की थी।

काकोली ने इस्तीफे के कारण बताते हुए कहा, “अपने कार्यकाल के दौरान एक अन्य पढ़ी-लिखी महिला सांसद द्वारा अन्य महिला सांसदों के साथ अनुचित व्यवहार को रोक पाना मेरे लिए संभव नहीं हो पाया। उच्च नेतृत्व से भी पर्याप्त सहयोग या सहानुभूति नहीं मिली। ऐसी स्थिति में बने रहने का अब कोई मतलब नहीं रह गया था।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में पश्चिम बंगाल और पार्टी से जुड़े कई गंभीर आरोपों तथा घटनाओं ने उनकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। राशन वितरण में भ्रष्टाचार, शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताएं और विभिन्न वित्तीय व प्रशासनिक भ्रष्टाचारों ने आम लोगों में गहरा गुस्सा और अविश्वास पैदा कर दिया है।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने काउंटिंग पर केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को मंजूरी, TMC की अपील खारिज

You may also like