अनिल विज ने व्हीलचेयर पर डाला वोट, कहा – हुड्डा सभी विधायकों को बांधकर घूम रहे

by Manu
हरियाणा राज्यसभा चुनाव

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: हरियाणा राज्यसभा की दो सीटों के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद कैबिनेट मंत्री अनिल विज व्हीलचेयर पर अपने निवास से निकले और विधानसभा पहुंचकर वोट डाला।

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल विज ने NDA की दोनों सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा, “वोट डालने तो जाना ही है, चाहे मैं स्ट्रेचर पर जाऊं या व्हीलचेयर पर।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधायकों को हिमाचल के कुफरी भेजा हुआ था, इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था। हुड्डा सभी को बांधकर घूम रहे हैं।

ये भी देखे: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया वोट, इनेलो ने मतदान से किया किनारा

You may also like