हाईकोर्ट के गेट पर बुजुर्ग महिला रिवॉल्वर के साथ पकड़ी

by TheUnmuteHindi
हाईकोर्ट के गेट पर बुजुर्ग महिला रिवॉल्वर के साथ पकड़ी

हाईकोर्ट के गेट पर बुजुर्ग महिला रिवॉल्वर के साथ पकड़ी
चंडीगढ़ : हाईकोर्ट के गेट नंबर 01 पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बुजुर्ग महिला, भूपिंदर कौर (68) निवासी गांव राजगढ़, जिला लुधियाना को रिवॉल्वर के साथ पकड़ा गया। बैग चेकिंग के दौरान हथियार बरामद होने पर महिला को तुरंत थाना 03 चंडीगढ़ की पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला किस मकसद से रिवॉल्वर लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी और उसके पास हथियार का लाइसेंस है या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं ताकि इस घटना के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके।

You may also like