सऊदी अरब में हूती हमलों के बाद कई शहरों में अलर्ट जारी, तेल पाइपलाइन बंद होने से बढ़ा संकट

by Manu
हूती

चंडीगढ़, 15 सितंबर 2026: सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने ताइफ जेद्दा अबहा अल-उला जाज़ान और यानबू के लिए चेतावनी जारी की। लोगों से शांत रहने आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई। सोमवार को हूती हमलों में 13 लोग घायल हुए और कई घरों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा।

हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयर बेस पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागने का दावा किया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि हमलों का असर नागरिक इलाकों पर भी पड़ा।

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी के मुताबिक हमलों में खमीस मुशैत के किंग खालिद एयर बेस पर विमान हैंगर रडार सिस्टम रनवे और गोला-बारूद के डिपो को निशाना बनाया गया। हालांकि सऊदी सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने एयरबेस को हुए नुकसान की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि सोमवार को खमीस मुशैत अबहा और ताइफ में नागरिक ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया जिसमें 13 नागरिकों को मामूली से मध्यम चोटें आईं। सात घरों और दो वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी दी गई।

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ग्रेटर हनिश और लेसर हनिश द्वीपों पर कब्जा कर लिया है। ये द्वीप बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से करीब 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं। बाब अल-मंदेब लाल सागर को खुले समुद्र से जोड़ने वाला बेहद अहम समुद्री मार्ग है। हूतियों की इस बढ़त से उन्हें जिबूती में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे के करीब पहुंचने का रणनीतिक लाभ भी मिला है। इससे पहले विद्रोहियों ने मोखा बंदरगाह शहर और मायून द्वीप पर भी नियंत्रण स्थापित किया था।

ये भी देखे: इजरायल: हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव एयरपोर्ट पर किया हमला, मिसाइल दागे

You may also like