Ludhiana West by-Election Candidate: शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए परुपकर सिंह घुमन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। घुमन एक प्रसिद्ध वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं।
सुखबीर बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, लुधियाना के नेताओं और क्षेत्र के मौजूदा व पूर्व नगर पार्षदों के साथ गहन चर्चा के बाद परुपकर सिंह घुमन के नाम की घोषणा की। उनकी पार्टी के प्रति समर्पण और सेवाओं को देखते हुए सभी ने एकमत होकर उनके नाम का समर्थन किया।
बादल ने एक पांच सदस्यीय अभियान समिति भी बनाई है, जिसमें महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, हरीश राय ढांडा, प्रितपाल सिंह पाली और डॉ. दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं। चीमा समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।
ये भी देखे: लुधियाना उपचुनाव में ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड