67
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 को
चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल ने पंचकुला के उपायुक्त के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करेगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। हरियाणा सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को पंचकुला में होगा। बातनेयोग्य है की बीजेपी ने राज्य में 57 साल बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर इतिहास रचा है।