चंडीगढ़, 23 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुए थे। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में निधन हो गया था। उसके बाद सीट खाली हो गई थी। उस दौरान पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतार दिया था।
जानकारी के लिए आपको बतादें की लुधियाना में पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त जारी रखी जो अंतिम राउंड तक बनी रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे स्थान पर रहे। वहीं भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा
आप ने उपचुनाव में 35179 वोट के साथ जीत हासिल की। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। जबकि भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट और वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। बतादें की आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और सीएम भगवंत मान ने इस चुनाव में खुद कमान संभाली थी।
खाली हुई राज्यसभा सीट
संजीव अरोड़ा की शानदार जीत के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो चुकी है। इसके साथ ही आप के वरिष्ठ नेता का राज्यसभा में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों में सभी का सवाल ये है की पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया दोनों प्रमुखों में से कौन राज्यसभा में एंट्री करेगा।
यह भी पढ़े: पैन कार्ड धारक हो जाएं सावधान ! 1 जुलाई 2025 से लागू होगा नया नियम