AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर लगाया गद्दारी का आरोप

by Manu
संजय सिंह

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा और उनके साथ BJP में शामिल होने जा रहे 6 अन्य सांसदों पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा, “पंजाब की जनता इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। इन्होंने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। आज मेरा मन बहुत व्यथित है।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में एक अच्छी सरकार चल रही है। भगवंत मान जी पंजाब के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ ED-CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है।”

संजय सिंह ने कहा कि, “जिस पार्टी ने इन लोगों को विधायक और सांसद बनाया, आज वही पार्टी इनके द्वारा धोखा खा रही है।”

राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता पर सीधा निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि ये सभी उसी पार्टी से गद्दारी कर रहे हैं जिसने उन्हें सम्मान दिया।

अशोक मित्तल पर विशेष तौर पर हमला करते हुए संजय सिंह ने कहा, “दो दिन पहले ही अशोक मित्तल पर ED ने छापा मारा था और आज देखिए क्या हो रहा है। इन सबकी टाइमिंग देखिए।”

ये भी देखे: BIG BREAKING: AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

You may also like