आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की सिर में गोली लगने से हुई मौत

लाइसेंसी पिस्टल की कर रहे थे साफ सफाई

by TheUnmuteHindi
आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की सिर में गोली लगने से हुई मौत

आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की सिर में गोली लगने से हुई मौत
लाइसेंसी पिस्टल की कर रहे थे साफ सफाई
लुधियाना, 12 जनवरी : पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए बड़े दुख का समाचार सामने आया है, जहां उनके एक विधायक की सिर में गोली लगने से मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय गोगी अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर के आर-पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गोगी के परिजन और सुरक्षा कर्मी उनके कमरे में पहुंचे। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत दयानंद मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल पहुंचे। एडीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।
यह बताए जा रहे हैं कारण
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी रही, लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक, वे रात में अपने कमरे में खाना खा रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई या उन्होंने आत्महत्या की। सूत्रों के मुताबिक, गोगी का पत्नी व बेटे से कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, यह बात अभी किसी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

You may also like