नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : मुख्यमंत्री आतिशी का सामान आवास से हटा दिया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाते हुए बयान में दावा किया गया है कि बंगला किसी महत्वपूर्ण भाजपा नेता को आवंटित करने की योजना है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं ने मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये। बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासत छिड़ गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास’ को भाजपा के इशारे पर जबरन खाली कराया गया है। मुख्यमंत्री आतिशी से पहले इस बंगले में अरविंद केजरीवाल रहते थे।आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर इस बंगले को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के दबाव में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आतिशी को बंगला अलॉट नहीं किया। उन्होंने कहा कि बंगले में मुख्यमंत्री का एक कैंप ऑफिस भी खाली करा लिया गया है। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि केजरीवाल ने उचित तरीके से बंगला खाली किया। वहीं, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर गैरकानूनी तरीके से बंगले में रहने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री आतिशी का सामान आवास से हटाने पर आप ने लगाए आरोप
60
previous post