मुंबई, 10 अक्तूबर : वैश्विक बाजार में निफ्टी 90.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,072.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में रहे, जिस कारण शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309.85 अंक या 0.38 प्रतिशत बढक़र 81,776.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई इन्फोसिस, सन फार्मास्यूटिकल्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक बाजार में वीरवार को रही तेजी
83
previous post