103
नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : देश के प्रमुख उद्योगपति रत्न टाटा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक, फिल्मी और सामाजिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, उनकी खास दोस्त और मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल को भी यह खबर सुनकर गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने इस संदर्भ में एक पोस्ट शेयर कर दुख भी व्यक्त किया है। सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के निधन पर भावुक होकर अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने शो से रतन टाटा के साथ ली गई तस्वीर सांझा की, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ सिमी ने लिखा, वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।