नई दिल्ली, 8 अगस्त : इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटीजनशिप कनाडा ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में कहा कि आवेदकों को पढऩे, लिखने, सुनने या बोलने की क्षमता में अपने कौशल का प्रमाण देना होगा। भाषा कौशल को साबित करने के लिए प्रस्तुत किए गए परीक्षण परिणाम दो साल से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। कनाडा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए पोस्टग्रेजुएट वर्क परमिट की पात्रता को लेकर सख्त दिशा-निर्देशों की घोषणा की है, खासकर उन छात्रों के लिए जो कम अवधि के कॉलेज कोर्स पूरा कर रहे हैं। 1 नवंबर 2024 के बाद प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को कनाडा की आधिकारिक भाषाओं में से एक, अंग्रेजी या फ्रेंच में अधिक दक्षता साबित करनी होगी। इसके अलावा, जिन छात्रों ने किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक की डिग्री, मास्टर डिग्री या डॉक्टरेट की डिग्री नहीं प्राप्त की है, उनके लिए एक अध्ययन क्षेत्र चुनने की आवश्यकता है जो दीर्घकालिक श्रम संकट से जुड़ा हो।
कनाडा ने वर्क परमिट हेतु बनाया नया नियम
102
previous post