नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : नशे के ऊपर लगाम लगाते हुए दिल्ली पुलिस ने कोकीन की बड़ी खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लगभग 5,600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ की जब्ती के मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के अमृतसर से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश छोडक़र भागने की फिराक में था। अमृतसर के एक गांव में छापेमारी के दौरान उसके पास से एक ‘टोयोटा फॉर्च्यूनर’ कार भी बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि दो अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने शहर में मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, जिसमें 560 किलोग्राम कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपए है। इस संबंाध्ी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में चार लोगों को भी गिरफतार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने नशे की बड़ी खेप की जब्त
67
previous post